19 Apr 2024, 17:47:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

PMO पहुंचे IAS अधिकारी, जीतेंद्र सिंह बोले - करेंगे कड़ी कार्रवाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2018 1:47PM | Updated Date: Feb 23 2018 2:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से पिटाई मामले को लेकर दिल्ली के तमाम आईएएस अधिकारियों ने शुक्रवार को PMO में राज्यमंत्री जीतेंद्र सिंह से मुलाकात की। IAS एसोसिएशन ने जितेंद्र सिंह से विधायकों और मंत्रियों शिकायत की। एसोसिएशन की तरफ से कहा गया कि महिला अधिकारियों से बदतमीजी भी की जाती है। केंद्रीय मंत्री ने सभी अधिकारियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि DoPT की गाइडलाइन को लेकर बहुत जल्द बैठक होगी। 
 
जितेंद्र सिंह ने अधिकारियों से कहा कि आप भयमुक्त होकर काम करें। सरकार अधिकारियों की शिकायत को लेकर बेहद गंभीर है। इस मुलाकात के दौरान IAS अधिकारियों ने अपने सुझाव भी रखे। जितेंद्र सिंह ने कहा कि आप सभी की शिकायतों और सुझाव पर ध्यान दिए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »