29 Mar 2024, 17:44:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली : कोर्ट ने नहीं दी आप के दो विधायकों को बेल, फिर भेजा जेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2018 6:23PM | Updated Date: Feb 22 2018 6:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ मारपीट के मामले में जेल में बंद आप के दो विधायकों को गुरूवार को बड़ा झटका लगा। कोर्ट ने विधायक अमानतुल्ला खान और प्रकाश जारवाल को जमानत देने से इंकार कर दिया है। जिसके बाद दोनों विधायकों को तिहाड़ जेल भेज दिया है। अदालत इस मामलें में कल सुनवाई करेगा। इससे पहले भी दोनों विधायकों को बुधवार रात जेल में रात गुजारनी पड़ी थी। दिल्ली पुलिस ने तीस हजारी कोर्ट से दोनों विधायकों की रिमांड की मांग की थी लेकिन कोर्ट ने इसकी इजाजत नहीं दी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »