18 Apr 2024, 19:03:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जेल में कटी विधायकों की पहली रात, जमानत पर आज सुनवाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2018 11:06AM | Updated Date: Feb 22 2018 11:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्य सचिव के साथ हुई मारपीट और बदसलूकी के मामले में गिरफ्तार किए गए आम आदमी पार्टी (आप) के दो विधायक प्रकाश जरवाल और अमानतुल्ला खान की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी। 

 
जेल में गुजारी रात
तीस हजारी कोर्ट ने बुधवार को आप के दोनों विधायकों को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके चलते दोनों को एक दिन जेल में रात गुजारनी पड़ी। 
 
विधायकों की रिमांड रद्द 
गौरतलब है कि गिरफ्तार किए गए आप विधायकों को बुधवार को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया था। यहां पुलिस ने दोनों की दो दिन की पुलिस रिमांड मांगी थी, लेकिन जज ने उसे रद्द कर दिया था।
 
मेडिकल रिपोर्ट में चोट की पुष्टि
वहीं,  बुधवार को मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर हमले की पुष्टि अरुणा आसफ अली अस्पताल के मेडिकल बोर्ड ने की है। रिपोर्ट में बताया गया कि सीएस के होंठ पर कटने के निशान पाए गए हैं। चेहरे पर भी कई जगह चोट के निशान मिले हैं। उनका मेडिकल जांच हमले के बाद अरुणा आसफ अली अस्पताल में कराया गया।
 
अंशु प्रकाश को दिया गया इंजेक्शन 
अस्पताल के मुताबिक अंशु प्रकाश की चिकित्सकीय जांच मंगलवार को रात 9 बजकर 5 मिनट पर की गई थी। उन्होंने डॉक्टरों को गर्दन में दर्द, सीधी आंख, कानों के पीछे तेज दर्द की शिकायत की थी। डॉक्टरों ने उन्हें राहत के लिए पेन किलर का इंजेक्शन दिया था।
 
होंठ पर कटने के निशान
इसके बाद उनकी मेडिकल जांच शुरू की गई। विशेषज्ञों के मुताबिक उनके होंठ पर कटने जैसे निशान हैं, जो करीब एक सेंटीमीटर गहरा है। मेडिकल बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में 56 वर्षीय अंशु प्रकाश की चोटों को सामान्य करार दिया है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीपी कौशल ने रिपोर्ट की पुष्टि की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »