19 Apr 2024, 15:32:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वित्त मंत्री के खिलाफ युवक कांग्रेस का प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2018 8:13PM | Updated Date: Feb 21 2018 8:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बैंक घोटाले को लेकर आज यहां वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ प्रदर्शन किया। युवक कांग्रेस के उत्तेजित कार्यकर्ताओं ने संगठन के कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर नॉर्थ ब्लॉक स्थिति वित्त मंत्रालय की तरफ कूच करने का प्रयास किया, लेकिन भारी संख्या में मौजूद पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से जबरन रोक दिया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वित्त मंत्री ने इस मामले में लापरवाही बरती है और घोटाले के बारे में देश की जनता को कोई जानकारी नहीं दी। वित्त मंत्री को इस बारे में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिये और लोगों का समाधान करना चाहिये। युवक कांग्रेस कहना है कि श्री जेटली को इस बारे में देश और संसदीय समिति के समक्ष अपना रुख उसी तरह स्पष्ट करना चाहिये जिस तरह से डॉ. मनमोहनंसह ने किया था। यदि इस घोटाले में उनकी कोई भूमिका नहीं है तो उन्हें देश को असलियत बतानी चाहिये

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »