25 Apr 2024, 11:33:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

आप विधायक खान ने किया सरेंडर, मारपीट के आरोप पर यह कहा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2018 4:56PM | Updated Date: Feb 21 2018 4:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली के मुख्य सचिव अंशू प्रकाश के साथ हुई कथित बदसलूकी के मामले में बुधवार को जामिया नगर थाने में सरेंडर किया। अमानतुल्लाह ने सरेंडर करने से पहले मीडिया से बातचीत में कहा कि हमने कुछ गलत नहीं किया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर दिल्ली की आप सरकार को अस्थिर किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के मंत्री तथा मुख्यमंत्री के सलाहकार तथा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गयी लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। गौरतलब है कि प्रकाश की ओर से शिकायत के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत कल मामला दर्ज किया था। अमानतुल्लाह के घर के आसपास कल रात से ही पुलिस बलों को तैनात किया गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »