24 Apr 2024, 15:31:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

बैटरी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन मंजिला ऊंची उठी लपटें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2018 3:53PM | Updated Date: Feb 20 2018 3:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राजधानी में पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बैटरी बनाने की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील चौधरी ने बताया कि आग लगने की सूचना दोपहर करीब 12:30 बजे मिली। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर अग्निशमन की 15-16 गाड़ियों को भेजा गया जिन्होंने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। चौधरी ने कहा कि पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में जिस फैक्ट्री में आग लगी थी उसमें बैटरी बनाने का काम होता था। देखते ही देखते आग फैक्ट्री की तीनों मंजिल पर फैल गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »