25 Apr 2024, 18:39:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आंखों से 'घायल' करने वाली प्रिया प्रकाश पहुंची सुप्रीम कोर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2018 7:40PM | Updated Date: Feb 20 2018 10:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अपने 26 सेकेंड की वीडियो क्लिप के जरिये चर्चा में आई मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर ने फिल्म 'अरु अदार लव' के गाने 'माणिक्य मलराय पूवी' के खिलाफ दर्ज मामले में राहत के लिए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। फिल्म के इस गाने को लेकर हैदराबाद के कारोबारी जहीर अली खान, इंजीनियंरिग के छात्र मुकीथ खान और कुछ अन्य लोगों ने फलकनुमा पुलिस के पास प्राथमिकी दर्ज कराई है।

शिकायत में कहा गया है कि गाने के बोल में जिस तरह पैगम्बर मोहम्मद की पत्नी का जिक्र किया गया है, वह आपत्तिजनक है। इस गाने से मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं, इस पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि प्रिया 'माणिक्य मलराय पूवी' गाने की 26 सेकेंड की क्लिप के कारण इंटरनेट सनसनी बन गई थीं। 

इसमें वह अपने को-स्टार को आंखों से घायल करती नजर आई थीं। इसी वजह से उन्हें  रातोंरात ख्याति मिल गई। इस गाने के कारण ही प्रिया वारियर को बॉलीवुड से भी फिल्म के प्रस्ताव आने शुरू हो गई। उन्होंने इंटरनेट सर्च के मामले में दिग्गज अभिनेत्रियों को भी पीछे छोड़ दिया था। प्रिया बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। इस फिल्म में कॉलेज के दिनों के प्यार को फिल्माया गया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »