20 Apr 2024, 02:18:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

दिल्ली से झांसी के बीच एक अप्रैल से चलेगी गतिमान एक्सप्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2018 4:21PM | Updated Date: Feb 18 2018 4:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झांसी। राजधानी दिल्ली और उत्तर मध्य रेलवे के एक प्रमुख जंक्शन झांसी के बीच गतिमान एक्सप्रेस एक अप्रैल से दौडेगी। रेलवे के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान मे रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एम सी चौहान की पहल पर प्रतिष्ठित प्रीमियम ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस को झांसी तक बढाने का फैसला किया गया है। निजामुददीन से आगरा के बीच इस ट्रेन को शुक्रवार को छोडकर 19 फरवरी से 31 मार्च के बीच ग्वालियर तक और इसके बाद एक अप्रैल से झांसी तक विस्तार दिया गया है। इस गाडी को एक अप्रैल से झांसी -निजामुददीन-झांसी के बीच संचालित किया जायेगा। ट्रेन के शुरू होने के बाद ग्वालियर और झांसी की जनता को दिल्ली से यात्रा करने के लिए इस अत्याधुनिक ट्रेन की सुविधा प्राप्त हो सकेगी। ग्वालियर और झांसी में पर्यटन को बढावा देने के मकसद से इस ट्रेन का यहां तक विस्तार किया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »