29 Mar 2024, 04:12:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रियंका ने 10 किमी पैदल चाल में तोड़ा 14 साल पुराना रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2018 7:52PM | Updated Date: Feb 17 2018 7:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रियंका  पटेल ने पांचवीं राष्ट्रीय पैदल चाल प्रतियोगिता में शनिवार को लड़कियों की 10 किमी  पैदल चाल स्पर्धा में 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। प्रियंका ने 49 मिनट 01:81 सेकंड का समय लेकर यह रिकार्ड बनाया। कॉलेज में दूसरे साल की छात्रा प्रियंका ने 2004 में बनाया प्रियंका गोस्वामी का 49:16:51 समय का  रिकॉर्ड तोड़ा।
 
ओलम्पियन संदीप कुमार 50 किमी  पैदल चाल में मामूली अंतर से रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। संदीप ने तीन घंटे 56 मिनट 39:71 सेकंड का समय लिया और 3 घंटे 56 मिनट के अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ने से बेहद मामूली अंतर से चूक गए। वह इसके अलावा इस वर्ष होने वाले एशियाई खेलों के लिए निर्धारित 3:55:00 क्वालिफिकेशन मार्क से भी थोड़ा दूर रह गए। दिन की तीसरी स्पर्धा पुरुषों की 10 किमी  पैदल चाल में आकाशदीप ंिसह ने 43:04.65 का समय लेकर जीत हासिल की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »