28 Mar 2024, 22:00:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पीएनबी घोटाला.पहले कांग्रेस कमाती थी अब भाजपा: केजरीवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2018 6:52PM | Updated Date: Feb 17 2018 6:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक(पीएनबी) के महाघोटाले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) और कांग्रेस पर एक साथ हमला करते हुए आरोप लगाया कि पहले कांग्रेस कमाती थी अब भाजपा कमा रही है। ट्वीटर के जरिए पीएनबी के 11300 करोड रुपए के महाघोटाले पर भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा दोनों पार्टियां सिर्फ एक दूसरे पर आरोप लगाने का काम करती हैं।

केजरीवाल ने शुक्रवार को भी भाजपा को इस प्रकरण में लपेटा था। केजरीवाल ने ट्वीट किया" पीएनबी घोटाला 2011 में चालू हुआ था, तक चल रहा है। भाजपा कांग्रेस पर आरोप लगा रही है और कांग्रेस भाजपा पर, सच यह है कि कांग्रेस के समय के सारे घोटाले आज भी चल रहे हैं। पहले कांग्रेस कमाती थी, अब उन्हीं घोटालों से भाजपा कमाती है। इसीलिए तक भाजपा ने किसी भी घोटाले में एक भी कांग्रेस वाले को जेल नहीं भेजा। उन्होंने कल किए एक ट्वीट में कहा था

कि भाजपा सरकार को समय सीमा बतानी चाहिए कि वह विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत कब वापस लाएगी। दोनों से रकम कब वसूली जाएगी। उन्होंने यह भी लिखा था क्या इस पर विश्वास करना मुमकिन है कि नीरव मोदी या विजय माल्या बिना भाजपा सरकार की अनदेखी के देश छोडने में सफल हो गए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »