24 Apr 2024, 22:35:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा में बगावत, विधायक ने मांगा मुख्यमंत्री से इस्तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2018 5:28PM | Updated Date: Feb 17 2018 5:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अंदर से बगावती सुर मुखर होकर सामने आ रहे हैं। एक ओर हरियाणा में बीजेपी सांसद ने अपनी अलग पार्टी बना चुनाव लड़ने का ऐलान किया है तो वहीं महाराष्ट्र में बीजेपी के एक विधायक ने अपनी ही पार्टी के सीएम देवेंद्र फडणवीस से उनके इस्तीफे की मांग कर दी है। दरअसल हरियाणा में गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की बाइक रैली थी। जाटलैंड के नाम से मशहूर जींद में अमित शाह ने रैली के बाद अपने कार्यकर्ताओं से आह्वाहन किया

कि हरियाणा की, सभी लोकसभा सीटों पर भगवा रंग चढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़नी है। हमें 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 10 सीटों पर भाजपा का परचम लहराना है। जींद से अमित शाह की इस हुंकार के अगले दिन ही शुक्रवार को कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने ऐलान कर दिया कि वह आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे हरियाणा के सभी 10 लोकसभा क्षेत्र में अपनी पार्टी के उम्मीदवार खड़ा करेंगे। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »