19 Apr 2024, 07:26:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

राज्यसभा के लिए आप में संजय सिंह का नाम फाइनलः सूत्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 30 2017 3:56PM | Updated Date: Dec 30 2017 3:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी में मचे घमासान के बीच एक नाम फाइनल हो गया है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने संजय सिंह के नाम पर मुहर लगा दी है। बाकी दो नामों पर अभी भी मंथन जारी है।

सूत्रों की मानें तो पार्टी आशुतोष को भी राज्यसभा भेज सकती है। इस बीच कवि और आप नेता कुमार विश्वास जो खुद राज्यसभा जाने की मांग रख चुके हैं। हालांकि विश्वास के नाम पर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 
 
इस बीच सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, जिन जिन लोगों को पद और टिकट का लालच है, वो पार्टी छोड़ दे। वो गलत पार्टी में आ गए हैं। केजरीवाल के इस बयान को विश्वास को जवाब माना जा रहा है।
 
आपको बता दें कि दिल्ली के अलावा सिक्किम और यूपी की 1-1 सीटों पर भी चुनाव होना है। नामांकन भरने की आखिरी तारीख 5 जनवरी है जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 8 जनवरी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »