25 Apr 2024, 16:54:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

CM केजरीवाल से चपरासी जैसा सलूक करते है LG : विपक्ष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 29 2017 12:23PM | Updated Date: Dec 29 2017 12:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच जारी तकरार का मुद्दा राज्यसभा में भी उठा है। संसद के ऊपरी सदन में कई विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का समर्थन किया है। 

समाजवादी पार्टी के नेता नरेश अग्रवाल ने राज्यसभा में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एलजी मुख्यमंत्री के साथ एक चपरासी जैसा सलूक करते हैं। मालूम हो कि केजरीवाल सरकार और केंद्र के बीच अधिकारों की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में भी चल रही है।
 
अग्रवाल ने केजरीवाल सरकार को अधिकार देने की वकालत की है। उन्होंने राज्यसभा में कहा, दिल्ली सरकार के पास कोई शक्ति नहीं है। उपराज्यपाल दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ चपरासी जैसा सलूक करते हैं। यह मुख्यमंत्री का अपमान है। 
 
इस मसले पर टीएमसी, माकपा और भाकपा ने भी नरेश अग्रवाल का समर्थन किया था। कई सदस्यों द्वारा इस मसले को उठाने के बाद उपसभापति पीजे कुरियन ने शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी से इस तकरार को खत्म कराने के लिए कदम उठाने को कहा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »