20 Apr 2024, 10:22:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शर्मनाक! चलती कैब में 20 वर्षीय लड़की के साथ हुआ गैंगरेप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 27 2017 4:50PM | Updated Date: Dec 27 2017 4:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कठोर कानून बनाने के बाद भी उनके प्रति हो रहे अपराधों में कमी नहीं आ रही है। ताजा मामला दिल्ली का है, जहां चलती कैब में एक 20 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप करने की घटना सामने आई है। रेप के बाद आरोपी लड़की को द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन के पास फेंककर भाग गए।पीड़ित लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मेडिकल में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। डीसीपी शिबेस सिंह के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी सुमित गुरुग्राम, जबकि दूसरा आरोपी नेपाल का रहने वाला है। ये दोनों दोस्त हैं और गुड़गांव की एक एमएनसी में कैब चलाते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »