24 Apr 2024, 20:53:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रोहिणी: वीरेंद्र देव के आश्रम पर छापा, 21 लड़कियों को निकाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 23 2017 12:33PM | Updated Date: Dec 23 2017 12:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के रोहिणी स्थित आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में दिल्ली पुलिस और दिल्ली महिला आयोग की टीम ने शुक्रवार की रात को छापा मारा। रेप के आरोपी वीरेंद्र देव के आश्रम से 21 लड़कियों को निकाला गया। इन सभी लड़कियों का मेडिकल और कॉउंसलिंग कराई जाएगी। आश्रम से निकाली गई लड़कियों का कहना है कि वे अपनी मर्ज़ी से रह रही थीं। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल और न्यायमूर्ति सी हरि शंकर की पीठ ने आदेश दिया कि उत्तरी दिल्ली के रोहिणी स्थित आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के संस्थापक वीरेंद्र देव दीक्षित चार जनवरी को अदालत के समक्ष पेश हो।
 
मामले में अगली सुनवाई चार जनवरी को होगी। अदालत गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ‘फाउंडेशन फॉर सोशल इम्पावरमेंट’ की एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें अदालत को बताया गया था कि कई नाबालिगों और महिलाओं को यहां आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में बंधक बनाकर रखा गया है और उन्हें अपने माता पिता से भी मिलने की अनुमति नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »