28 Mar 2024, 18:09:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली महिला आयोग के वालेंटियर को पीटा, कपड़े उतरवा सरेआम कराई परेड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2017 11:38AM | Updated Date: Dec 8 2017 11:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के नरेला में अवैध शराब के गिरोह का भांडाफोड़ करने में दिल्ली महिला आयोग की मदद करने वाली महिला की इलाके की ही अन्य औरतों ने कथित रूप से पिटाई की और उसके कपड़े फाड़ दिए। इतना ही नहीं करीब डेढ़ घंटे तक पीड़ित महिला से बिना कपड़ों के ही परेड भी करवाई गई।
 
जिन महिलाओं ने ये सब हरकतें की हैं वे अवैध शराब बेचने में शामिल बताई जाती हैं। घटना को ‘हैरान करने वाला और शर्मनाक’ करार देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल से मामले में दखल देने और उन स्थानीय पुलिसर्किमयों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया जिन्होंने गिरोह चलाने वालों से कथित रूप से सांठगाठ की है। पुलिस ने घटना में शामिल महिलाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »