29 Mar 2024, 18:48:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

दिल्ली: मेट्रो स्टेशन के पास चली गोलियां, 5 बदमाश गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2017 4:06PM | Updated Date: Nov 21 2017 4:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन के निकट पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद मंगलवार को पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस और बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ से इलाके में सनसनी फैल गई। 

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह मेट्रो स्टेशन के नजदीक दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने जब गिरोह के सदस्यों को रोका तो उन्होंने गोलीबारी शुरु कर दी। पुलिस ने एक खुफिया सूचना के आधार पर यहां छापा मारा था।
     
प्रवक्ता ने बताया, कई राउंड गोलीबारी की गई लेकिन कोई भी घायल नहीं हुआ। पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि उनके पास से कई हथियार और करीब 100 से अधिक कारतूस मिले है। 
 
पुलिस और बदमाशों के बीच करीब 25-30 राउंड गोलियां चली। हालांकि अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि इन लोगों के मंसूबे क्या थे। पुलिस की जांच जारी है। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »