25 Apr 2024, 14:11:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

दिल्ली में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, प्रदूषण का असर हुआ कम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2017 1:12PM | Updated Date: Nov 18 2017 1:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड समेत पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी से मौसम ने अचानक करवट ली। वहीं शनिवार तड़के दिल्ली-एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदला गया। एनसीआर में देर रात रुक-रुक रिमझिम बारिश हुई। जिसके चलते ठंड बढ़ गई। नोएडा के कई इलाकों में शनिवार सुबह भी हल्की बारिश हुई। मौसम के बदलते इस मिजाज से ठंड बढं गई है। बारिश से जहां एक तरफ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है वहीं दूसरी तरफ लोगों को प्रदूषण से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश और तेज हवाओं की वजह से दिल्ली में कोहरा बढ़ने की संभावना कम हो गई है।

प्रदूषण का असर कम
हवा की रफ्तार भी 8 से 13 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। इसकी वजह से प्रदूषण के स्तर में काफी कमी आ गई है। तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। दिल्ली में फिलहाल आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार हैं। एयर क्वालिटी इंडेक्स में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के आनंद विहार इलाके में 260, पंजाबी बाग में 251 में सिरी फोर्ट में 236, शादीपुर में 214 नापा गया।
  
20 नवंबर के बाद न्यूनतम तामपान 10 डिग्री तक जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में 23 नवंबर तक अधिकतम तापमान भी 21 डिग्री तक हो सकता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »