25 Apr 2024, 03:51:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

दिल्ली में प्रेमी ने अपने फ्लैट में प्रेमिका की गला रेतकर हत्या की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2017 12:11PM | Updated Date: Nov 18 2017 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अशोक नगर में 21 साल की लड़की की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। लड़की का शव उनके दोस्त के कमरे से बरामद हुआ। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कमरे का बाहर से ताला बंद कर फरार हो गया। 

पुलिस के मुताबिक लड़की के प्रेमी ने ही उसकी बेरहमी से हत्या की है। आरोपी का नाम अर्जुन है। घटना शुक्रवार की शाम का है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार योगा और अर्जुन के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन लड़की के घर वाले उसकी शादी कहीं और करना चाहते थे। अर्जुन इस शादी से नाराज था और इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। 

बताया जा रहा है कि सुलह करने के लिए लड़की अर्जुन से मिलने उसके नए फ्लैट पर पहुंची थी, लेकिन लौटकर नहीं आई। घर वालों ने उसे काफी ढूंढा और उसके बाद थाने में किडनैपिंग का मुकदमा दर्ज कराया। 

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और जब इलाके का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो उसमे योगा आरोपी के फ्लैट में जाती दिखाई दी। इसके बाद जब अर्जुन के फ्लैट का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर योगा की लाश पड़ी थी। इस पूरे मामले में परिवार वाले पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

परिवार वालों के मुताबिक अर्जुन पहले मृतक की ही बिल्डिंग में रहता था, लेकिन लेकिन योगा के पिता ने उसे कुछ दिन पहले बिल्डिंग से निकाल दिया था। 

बहरहाल पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है और फरार अर्जुन की तलाश शुरू कर दी है ताकि पता लगाया जा सके कि योगा की हत्या का क्या कारण था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »