26 Apr 2024, 00:58:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नोएडा में BJP नेता और सिक्योरिटी गार्ड की गोली मारकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2017 5:53PM | Updated Date: Nov 16 2017 5:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नोएडा। दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक नेता का नाम शिव कुमार बताया जा रहा है। बाइक सवार दो हमलावरों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। फायरिंग में शिव कुमार के गनर की भी मौत की खबर है। हत्या को निकाय चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी लव कुमार भी मौके पर पहुंच गए।पुलिस मामले की जांच कर रही है।  शिव कुमार स्थानीय बीजेपी सांसद के करीबी थे।

 
घटना गुरुवार दोपहर की है। मिली जानकारी के अनुसार, शिव कुमार अपनी कार से किसी काम से जा रहे थे। कार में ड्राइवर के अलावा उनका गनर भी सवार था। बिसरख थाना क्षेत्र स्थित तिगरी गांव में जैसे ही उनकी कार पहुंची, बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। गोलीबारी में कार सवार तीनों लोगों को गोलियां लगीं। दिनदहाड़े हत्याकांड को अंजाम देकर बदमाश वहां से भाग निकले।  घायल शिव कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। फायरिंग में उनके गनर की भी मौत की खबर है। शिव कुमार बीजेपी के पुराने नेता थे। बताया जा रहा है कि शिवकुमार केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद महेश शर्मा के भी बेहद करीबी थे। पुलिस निकाय चुनाव से इस वारदात को जोड़कर देख रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »