28 Mar 2024, 16:28:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कपिल मिश्रा ने महात्मा गांधी की मूर्ति को पहनाया मास्क, गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2017 4:08PM | Updated Date: Nov 16 2017 4:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली में दमघोंटू धुएं से लोगों को रही तकलीफ से नाराज होकर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा और आम आदमी पार्टी(आप) के निलंबित विधायक कपिल मिश्रा ने आज 11 मूर्ति पर प्रदर्शन किया और विरोधस्वरुप वहां लगी महात्मा गांधी समेत सभी प्रतिमाओं को मास्क पहना दिया। दोनों को चाणक्यपुरी थाने की पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों नेताओं ने कहा कि केजरीवाल सरकार प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए जमीनी स्तर पर कुछ नहीं कर रही है। मिश्रा ने अपने ट्वीटर पर लिखा कि  आज बापू का भी दम घुट रहा है, मुझे और सिरसा जी को पुलिस ने हिरासत में लिया है, लडेंग़े जीतेंगे। उन्होंने केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाया कि पर्यावरण उपकर से एकत्रित 787 करोड़ रुपए खा गई है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »