19 Apr 2024, 13:48:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

गाजियाबाद के कई होटलों में छापेमारी, आपत्तिजनक स्थिति में मिले कपल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2017 2:26PM | Updated Date: Nov 15 2017 2:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गाजियाबाद। नगर कोतवाली के बजरिया में चल रहे सात होटलों पर मंगलवार को पुलिस व प्रशासन की टीम ने छापा मारकर 10 जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। पुलिस ने एक होटल के मालिक को भी गिरफ्तार किया है।
 
सीओ प्रथम का कहना है अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जा रही है। साथ ही फरार आरोपियों की भी तलाश की जाएगी।सीओ प्रथम मनीषा सिंह ने बताया कि बीते कुछ दिनों से लगातार बजरिया के कुछ होटलों में देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। मंगलवार सुबह सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप दुबे के नेतृत्व में एसएचओ नगर कोतवाली गजेंद्र सिंह और एएचटीयू थाने की एसएचओ लक्ष्मी चौहान ने पुलिस बल के साथ होटलों पर छापामारी की।गोपाल प्लाजा होटल से पुलिस ने आठ जोड़े पकड़े।
 
वहीं स्टार गेस्ट हाउस, अग्रवाल लॉज, रॉयल ¨कग, आरआर लॉज, स्टार ¨कग और स्वीट नाइट होटल में भी छापेमारी की।सीओ ने बताया कि स्टार प्लाजा होटल और अग्रवाल लॉज से 1-1 जोड़े को पकड़ा गया है। पुलिस ने स्टार गेस्ट हाउस के मालिक बिलाल को भी मौके से गिरफ्तार किया है। सीओ के मुताबिक सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »