20 Apr 2024, 06:35:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

नोएडा: तकनीकी खराबी के चलते ब्लू लाइन मेट्रो सेवा प्रभावित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2017 11:57AM | Updated Date: Oct 21 2017 11:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए शनिवार का दिन परेशानी का सबब लेकर आया। सुबह से ही द्वारका-वैशाली और द्वारका-नोएडा रूट पर मेट्रो ट्रेन की रफ्तार धीमी हो गई। ब्लू लाइन दिल्ली मेट्रो की सबसे व्यस्त लाइन मानी जाती है। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर तकनीकी गड़बड़ी आने की वजह से ट्रेनें लेट हुई।
 
दरअसल, द्वारका से नोएडा जा रही एक मेट्रो ट्रेन का पैंटोग्राफ ओवरहेड लाइन (OHE) में फंस गया। उस समय ट्रेन राजीव चौक और आरके आश्रम के बीच थी। ट्रेन को सुबह 9:20 बजे राजीव चौक पहुंचना था। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी हुई।शनिवार को भैया दूज का त्यौहार होने के कारण मेट्रो में और भी ज्यादा भीड़ थी। ऐसे में ब्लू लाइन पर सफर कर रहे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »