23 Apr 2024, 20:54:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

किडनी बेचने आई लड़की को दिल्ली महिला आयोग ने बचाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2017 11:58AM | Updated Date: Oct 18 2017 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रेम में इंसान अंधा हो जाता है। इस बात को चरितार्थ करते हुए बिहार निवासी एक लड़की अपने प्रेमी द्वारा शादी के लिए मांगे गए 1.8 लाख रुपए जुटाने के लिए किडनी बेचने दिल्ली तक आ गई। लड़की जब राष्ट्रीय राजधानी के एक अस्पताल में पहुंची तो डॉक्टरों ने 181 महिला हेल्पलाइन नंबर पर पुलिस को सूचना देने के लिए फोन किया।
 
अस्पताल को शक हुआ था कि लड़की किडनी बेचनेवाले किसी गिरोह में शामिल है। दिल्ली महिला आयोग की एक टीम ने अस्पताल पहुंचकर लड़की से बातचीत की। लड़की का अपने पति से तलाक हो चुका है और इसके बाद वह अपने माता-पिता के साथ बिहार में रहने लगी थी। वहां एक पड़ोसी के साथ उसकी दोस्ती हो गई थी लेकिन लड़की के माता-पिता इस शादी के खिलाफ थे।
 
लड़की अपना घर छोड़कर मुरादाबाद चली गई, जहां उसका प्रेमी काम करता था ताकि वह वहां शादी कर सके। प्रेमी ने लड़की से कहा कि वह तभी उससे शादी करेगा जब वह पैसे देगी। इसके बाद लड़की ने सरकारी अस्पताल में किडनी बेचने के लिए दिल्ली आने का फैसला किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »