23 Apr 2024, 11:37:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

दिल्ली में कुछ अधिकारी बहुत निपुण हैं-शीला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2017 12:39AM | Updated Date: Oct 18 2017 12:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरंविद केजरीवाल के दिल्ली में 90 प्रतिशत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों के काम न करने संबंधी बयान से असहमति जताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि राजधानी में कुछ बहुत निपुण अधिकारी हैं जिन्होंने कामकाज में उनकी बहुत मदद की जिससे वह अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहीं।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता दीक्षित ने ट्वीट किया," केजरीवाल जी दिल्ली में कुछ बहुत निपुण अधिकारी हैं। दिल्ली का रूप बदलने का लक्ष्य प्राप्त करने में उन्होंने मेरी बड़ी मदद की। गौरतलब है कि केजरीवाल ने ऊर्जा विभाग के पेंशनरों के एक कार्यक्रम में हाल ही में कहा था कि दिल्ली के 90 प्रतिशत अधिकारी (आईएएस) काम नहीं करते और फाइलों को रोक कर रखते हैं।

उन्होंने कहा था कि वह कई बार सोचते हैं कि विकास के कार्य सचिवालय से ही नहीं होने दिए जाते। इससे पहले राजनीतिक विश्लेषक पवन खेड़ा ने केजरीवाल के बयान को लेकर उनकी आलोचना की। उन्होंने ट्वीट किया," इन्हीं नौकरशाहों के साथ श्रीमती दीक्षित ने दिल्ली का रूप बदल दिया। अब एक शिल्पकार अपने औजारों को दोष दे रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »