29 Mar 2024, 21:14:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

फरीदाबाद में गौमांस ले जाने की आशंका पर पांच लोगों पर हमला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2017 1:13AM | Updated Date: Oct 15 2017 1:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गौरक्षा के नाम पर एक और घटना में राष्ट्रीय राजधानी प्रक्षेत्र से लगे फरीदाबाद में गौमांस ले जाने की आशंका पर पांच लोगों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि फरीदाबाद जिले में गोशी गांव के समीप हुई इस घटना की रिपोर्ट मिली है। घटना में घायल पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से चार को छुट्टी दे दी गई है।

बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह कुछ लोगों ने एक आटो-रिक्शा रोका और उसमें सवार चार लोगों एवं आटो चालक पर गौमांस ले जाने का संदेह जताया तथा उनके साथ मारपीट की। बाद में मारपीट करने वालों में स्थानीय लोग भी शामिल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। मांस के नमूने परीक्षण के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »