20 Apr 2024, 02:36:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

दिल्‍ली सचिवालय के सामने से सीएम केजरीवाल की कार हुई चोरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2017 7:01PM | Updated Date: Oct 12 2017 7:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चर्चित नीली कार चोरी हो गई। कार दिल्ली सचिवालय के सामने खड़ी थी, जहां से उसे चोरी कर लिया गया केजरीवाल इसे आम आदमी कार कहते थे। पुलिस अब कार की तलाश कर रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीली वैगनार कार गुरुवार को दिल्ली सचिवालय की पार्किंग से चोरी हो गई। यह कार केजरीवाल की पहचान कराती थी। दोपहर के वक्त करीब दो बजे केजरीवाल के करीबी पार्किंग में गए तो वहां से कार गायब थी। उन्होंने कार को आस-पास तलाश किया, मगर कार का कुछ पता नहीं चला सचिवालय के बाहर भी कार की तलाश की गई। 
 
लेकिन कार नहीं मिली तब जाकर कार चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। डीसीपी के मुताबिक शिकायत कार चोरी की शिकायत उन्हें मिली है, जिसके आधार मामला दर्ज कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक आस-पास के सीसीटीवी खंगालने पर एक शख्स कार को ले जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस उस शख्स की पहचान करने की कोशिश कर रही है। अभी तक पुलिस के हाथ इस मामले में खाली है। बताया जा रहा है कि यह कार इन दिनों आम आदमी पार्टी की मीडिया कॉर्डिनेटर वंदना सिंह चलाती है। पुलिस कार को तलाश रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »