25 Apr 2024, 00:08:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

VIDEO : फौजी को बीच सड़क में थप्पड़ मारनेवाली महिला गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2017 1:06PM | Updated Date: Sep 16 2017 1:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। सोशल मीडिया पर बीते 2-3 दिनों से एक विडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला भारतीय सेना के जवान को थप्‍पड़ मारती नज़र आ रही है। यह घटना दिल्‍ली के रजोकरी फ्लाई ओवर की है। मामले में दिल्‍ली पुलिस ने घटना में आरोपी महिला स्‍मृति कालरा को गिरफ्तार कर लिया औ फिर उसे जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस ने महिला की गाड़ी इंडिका को सीज कर लीया है। गौरतलब है कि जवान ने इस मामले को लेकर FIR दर्ज की थी। 

भारतीय सेना जवान महावीर सिंह ने कहा कि इस घटना को लेकर हम बहुत दुखी है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर कैसे कोई भारतीय सेना के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार कर सकता है? कैसे गालियां दे सकता है और थप्पड़ लगा सकता है? हमारी गाड़ी धीरे ही चल रही थी, तभी अचानक एक कार हमारी गाड़ी के आगे-आगे चलने लग। कार में अकेली महिला बैठी हुई थी और कार जिग-जैग तरीके से हमारी गाड़ी के आगे चल रही थी।
 
इस बीच अचानक उस महिला ने कार का ब्रेक लगा दिया। हमारी गाड़ी भी उनकी कार से 1-2 मीटर की दूरी पर रुक गई, तभी महिला कार से उतरी और हमारे ड्राइवर को गंदी गाली देने लगी। जब ड्राइवर भी सेना की गाड़ी से नीचे उतरे, तो यह महिला उनका कॉलर पकड़ कर थप्पड़ लगाने लगी। गाड़ी के शीशे तोड़ने की कोशिश करने लगी। यह देखकर महावीर सिंह (जेसीओ) गाड़ी से जैसे ही नीचे उतरे, तो महिला ने उन्हें भी गालियां दी. उन्हें थप्पड़ लगाने लगी।
 
जब महावीर सिंह ने कहा कि आप भारतीय सेना के साथ ऐसा दुर्व्यवहार कैसे कर सकती हैं, तब भी महिला ने सेना को गंदी गालियां दी। यह घटना वीडियो में साफ नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर महिला के दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा हो रही है।
 
महावीर सिंह का कहना है कि महिला के इस दुर्व्यवहार पर बहुत ग़ुस्सा आया, मगर सेना में हमें अनुशासन और महिलाओं का सम्मान करना सिखाया जाता है। लिहाजा हम खामोश रहे. इसके बाद हमने अपने सीनियर से बात कर अगले दिन एफआईआर दर्ज करवाई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »