26 Apr 2024, 00:51:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

पुलिस थाने में एक शख्‍स की हत्‍या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2017 7:47PM | Updated Date: Aug 22 2017 7:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के अंबेडकर नगर थाने के अंदर एक शख्स ने अपने पड़ोसी की नुकीला हथियार घोंपकर हत्या कर दी है। दक्षिण पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त रोमिल बनिया ने बताया कि दक्षिणपुरी इलाके से झगड़े की सूचना मिलने के बाद पुलिस दो युवक अनिल और विशाल को थाने लेकर आई थी। थाने में दोनों के बीच कहासुनी और हाथापाई हो गई। 

 

पुलिस ने दोनों को अलग किया लेकिन हाथापाई के दौरान विशाल ने अनिल को नुकीला हथियार घोंप दिया। अनिल को तुरंत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में अंबेडकर नगर थाने के एसएचओ को डिस्ट्रिक्ट लाइन भेजा गया है। तथा सब-इंस्पेक्टर ब्रह्म प्रकाश और कॉन्स्टेबल अशोक को निलंबित करके लाइन हाजिर किया गया है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »