23 Apr 2024, 14:13:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

स्‍पा में मारा छापा, 34 विदेशी और 21 भारतीय युवतियां बचाईं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2017 12:57PM | Updated Date: Aug 21 2017 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दिल्ली के बाद मसाज पार्लर पुलिस के निशाने पर थे। अब हैदराबाद में मसाज पार्लर का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें विदेशी युवतियों से जिस्मफरोशी करवाई जा रही थी। 

मामला, हैदराबाद के साइबराबाद का है। यहां से पुलिस ने छापा मारकर करीब 55 महिलाओं को बचाया। इनमें 34 थाइलेंड की हैं और अन्य 21 महिलाएं उत्तर-पूर्वी राज्यों से हैं। ये महिलाएं गैर-कानूनी तरीके से यहां लाई गईं थीं और उनसे मसाज पार्लर की आड़ में जिस्मफिरोशी का धंधा कराया जा रहा था।
 
उनके अलावा 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन मसाज पार्लर में खुलेआम जिस्मफरोशी करवाई जा रही थी। डीएसपी विश्वा प्रसाद ने कहा कि यहां पर महिलाओं को मानव तस्करी के जरिए लाया था और उनसे गलत काम करवाया जा रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस ने यहां छापेमारी कर इन्हें पकड़ा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »