24 Apr 2024, 07:16:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

प्रेमिका से शादी करने के लिए अपनी ही बेटी को मार डाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2017 3:53PM | Updated Date: Aug 20 2017 3:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए एक व्यक्ति ने अपनी बेटी को ही मरवा दिया। इस शख्स ने इसी तरह से अपने 2 बेटों को भी मरवाने का प्लान बना रखा था, लेकिल इससे पहले ही पुलिस ने उसको पकड़ लिया। युवक नाम धर्मवीर है और उसकी पत्नी की मौत जून मे ही किसी बीमारी की वजह से हो गई थी। मृतक बच्ची की नाम तनीशा है। धर्मवीर के दोनों बेटों के नाम तरुण और ईशान हैं। पत्नी की मौत के बाद उसे एक महिला से प्यार हो गया था और वह उससे शादी करना चाहता था। पुलिस के अनुसार आरोपी को उसकी प्रेमिका ने कहा था कि जब तक वह इन बच्चों के बोझ से मुक्ति नहीं पा लेता, वह उससे शादी नहीं करेगी।
 
महिला की इस शर्त के बाद आरोपी ने अपने 2 बेटों और 1 बेटी को ठिकाने लगाने की जिम्मेवारी अपने एक रिश्तेदार संजय को सौंपी। संजय को बच्चों को बारी-बारी से मारना था और उसे प्राकृतिक मौत की तरह दिखाना था। इसेक लिए उसे 30,000 रुपए देने का वादा किया था।घटना का खुलासा तब हुआ जब धर्मवीर अपनी बेटी के शव को ठिकाने लगाने की कोशिश में था। पड़ोसियों ने शक होने पर इस बारे में पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस इंस्पेक्टर सुखबीर मलिक की टीम ने प्रारंभिक जांच के बाद धर्मवीर और संजय को गिरफ्तार कर लिया। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »