29 Mar 2024, 05:26:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

दिल्ली BJP अध्यक्ष मनोज तिवारी पर हमला, रैली में फेंके पत्थर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2017 12:51PM | Updated Date: Aug 20 2017 12:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी पर चुनावी बैठक के दौरान पत्थर और लकड़ी फेंकने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस बैठक की रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल कर रही है। इस मामले के संबंध में फिलहाल मनोज तिवारी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

जानकारी के मुताबिक, अगले सप्ताह होने वाले उपचुनाव के लिए शनिवार को मनोज तिवारी उत्तर दिल्ली के बवाना पहुंचे थे। इस दौरान एक अज्ञात शख्स ने उन पर पत्थर और लड़की का टुकड़ा फेंका। पुलिस ने बताया कि तिवारी पर लकड़ी का एक टुकड़ा और एक पत्थर उस समय फेंका गया जब वह बवाना के जेजे कालोनी के झंडा चौक पर बैठक के लिए लगाए गए मंच पर मौजूद थे।
 
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “हमारे द्वारा सार्वजनिक बैठक की कराई गई वीडियोग्राफी की मदद से हम आरोपी की पहचान स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार चुनाव के दौरान इस तरह की बैठकों की रिकार्डिंग की जाती है।” 
 
वहीं मामले में बीजेपी के प्रवक्ता ने बयान देते हुए कहा कि, ऐसा लगता है कि चुनाव में अपनी हार को सामने देख विपक्षी पार्टियां हिंसा पर उतारू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना में मनोज तिवारी को कोई चोट नहीं आई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »