29 Mar 2024, 18:45:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

12वीं क्लास की स्टूडेंट को उसके दोस्त ने गला दबाकर मार डाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2017 3:02PM | Updated Date: Aug 17 2017 3:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम दिल्ली के रोहिणी इलाके के एक पार्के में 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक स्टूडेंट की उसी के स्कूल में पढ़ने वाले उसके दोस्त ने कथित तौर पर गला दबा कर हत्या कर दी। यह घटना बुधवार की है।आरोपी लड़के ने शाम करीब साढ़े पांच बजे नाबालिग लड़की से पार्क में मुलाकात की थी।उनके बीच झगड़ा हुआ जिसके बाद लड़के ने लड़की पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी घबरा गया और अपने घर चला गया। 

वहीं जब लड़की घर नहीं लौटी तो उसके पिता ने आरोपी और उसके परिवार से संपर्क कर यह पता करने की कोशिश कि कि लड़की कहां है। पुलिस ने बताया कि शुरुआत में आनाकानी के बाद लड़के ने लड़की की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि आरोपी स्कूल में पीड़िता का सीनियर था। वह रोहिणी में एक संस्थान से बैचलर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) कर रहा था।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »