20 Apr 2024, 01:28:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

हाइटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2017 12:00PM | Updated Date: Aug 16 2017 12:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के बिंदापुर इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अपने रिश्तेदार के घर आई एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। कहा जा रहा है कि 24 साल की यह महिला अपने बच्चे की गंदी नैपी  घर के पीछे फेंक रही थी, तभी वह हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। इसके बाद जो हुआ वो बहुत ही दर्दनाक था। परिवार वाले भी हैरान रह गए क्योंकि तार छत के ज्यादा पास भी नहीं था। बिजली का झटका लगते ही वह छत पर गिर गई। झटका इतना जबरदस्त था कि उसके कपड़ों में आग लग गई। इसके बाद उसे पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चोटों को देखते हुए उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »