24 Apr 2024, 00:56:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

कोठे से भागकर आई लड़की ने किया खुलासा, 30 लोगों ने किया रेप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2017 6:26PM | Updated Date: Aug 14 2017 6:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली में जीबी रोड़ के आस-पास जिस्‍मफरोशी के धंधे चलने के मामले लगातार आते रहते है। जहां पर पिछले पांच महीने में करीब 30 लोगों ने नेपाल से लाई गई 22 वर्षीय महिला की इज्जत लूटी। नेपाल से लड़की को आरोपी महिला ने दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर दिल्ली लायी और दिल्ली के बदनाम इलाके जीबी रोड में एक कोठे पर बेच दिया। यहां पर पीड़िता के साथ मारपीट की गई, उसे कई दिनों तक भूखा रखा गया और जबरन उसे करीब 30 लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। पांच महीने बाद महिला किसी तरह वहां से भागने में कामयाब हुई और पुलिस स्टेशन जाकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 
 
दिल्ली महिला आयोग और एक एनजीओ द्वारा जीबी रोड में रेड मारी गई जहां से उस आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया जिसने पीड़िता को जबरन देह व्यापार में डाला था। दिल्ली महिला आयोग के अनुसार, महिला की मुलाकात पीड़िता से नेपाल में हुई थी। पीड़िता ने आयोग को बताया कि कुछ दिन पहले एक अफवाह फैली थी कि कोठे पर पुलिस की रेड पड़ने वाली है। कोठे के मालिकों द्वारा पीड़िता को किसी सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया था। इसी बीच उसे मौका मिल गया और वहां से भाग खड़ी हुई। वहां से भागने के बाद पीड़िता का संपर्क पूर्वी दिल्ली के कुछ लोगों से हुआ जिनकी मदद से पीड़िता एक एनजीओ जा पहुंची। इसके बाद एनजीओ ने इसकी जानकारी दिल्ली महिला आयोग को दी और पुलिस की मदद से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »