18 Apr 2024, 18:33:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

हजयात्रियों का पहला जत्था हज के लिए रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2017 3:14PM | Updated Date: Jul 24 2017 3:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हजयात्रियों का पहला जत्था हज के लिए सोमवार यहां से रवाना हुआ अल्पसंख्यक कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इन हजयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया। इस अवसर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एवं समाज के सभी वर्ग के लोगों ने हाजियों को मुबारकबाद और विदाई दी।
 
नकवी ने कहा कि नई हज नीति- 2018 जल्द ही तैयार कर ली जाएगी और अगले साल से हज इस नई हज के अनुसार आयोजित किया जायेगा। नई हज नीति तय करने के लिए उच्चस्तरीय समिति अपनी रिपोर्ट जल्द ही सौंप देगी। उन्होंने कहा कि इस नई हज नीति का उद्देश्य हज की संपूर्ण प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाना है। इसमें हज यात्रियों के लिए विभिन्न सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जायेगा। समुद्री मार्ग से भी हज यात्रा को दोबारा शुरू करना भी इस नई हज नीति में शामिल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »