29 Mar 2024, 04:39:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली से अगवा हुआ था डॉक्टर, पुलिस ने मेरठ से छुड़ाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2017 12:20PM | Updated Date: Jul 20 2017 12:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दिल्‍ली। ओला कैब बुक कराकर घर जा रहे मेट्रो हॉस्पिटल के डॉक्टर को बदमाशों ने अगवा कर लिया। और उनकी रिहाई के लिए बदमाशों ने 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई।  पिछले 14 दिनों से किडनैप डॉक्टर श्रीकांत की सकुशल रिहा कर लिया गया है। इस मामले में दो किडनैपर भी गिरफ्तार किए गए हैं। उनके दो साथियों की तलाश जारी है। रिहाई के पीछे दिल्ली पुलिस के 100 से अधिक जवानों की टीम की कड़ी मेहनत रही। डिस्ट्रिक्ट डीसीपी खुद पिछले तीन दिन से यूपी में डेरा डाले हुए थे।
 
आपको बता दें कि डॉक्टर को एक मकान में बंधक बनाकर रखा हुआ था। डॉक्टर को अगवा करने की पूरी साजिश प्रमोद ने तैयार की थी। 6 जुलाई की रात डॉक्टर श्रीकांत ने मेट्रो हॉस्पिटल से साउथ दिल्ली अपने घर जाने के लिए ओला कैब बुक कराई थी। कैब को सुशील चला रहा था। सुशील डॉक्टर को उनके घर छोड़ने के बजाय यूपी में अपने ठिकाने पर ले गया। वहां डॉक्टर को बंधक बना लिया गया। उन्हें छोड़ने के बदले बदमाशों ने कैब कंपनी ओला से 5 करोड़ की फिरौती मांगी। 
 
पुलिस ने जांच की तो पता चला कि जिस कार में डॉक्टर को अगवा किया गया था, उसमें जीपीएस लगा था। लोकेशन ट्रैक करती हुई पुलिस दौराला के दादरी में उनके ठिकाने तक पहुंच गई लेकिन भनक लगने पर बदमाश वैगन आर से भाग निकले। पीछा करने पर बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में पुलिस की गाड़ियों पर फायरिंग की और भाग गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »