29 Mar 2024, 11:35:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश - लगा लंबा जाम, जलभराव से बढ़ी समस्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2017 10:21AM | Updated Date: Jul 20 2017 10:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली एनसीआर में गुरुवार सुबह झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। तड़के 5 बजे के करीब बारिश शुरु हुई। जब बारिश शुरू हुई तो रफ्तार इतनी तेज नहीं थी, लेकिन दिन निकलने के साथ ही बारिश ने रफ्तार पकड़ी और पूरा दिल्ली एनसीआर झमाझम बारिश से तरबतर हो गया। बारिश की वजह से कई जगह पर जाम की स्थिति पैदा हो गई है। 

यहां लगा जाम 
मूलचंद फ्लाईओवर के पास लाजपत नगर, आश्रम, एम्स फ्लाईओवर के पास, आईटीओ लक्ष्मी नगर, गीता कॉलोनी सीलमपुर, मौजपुर, यमुना विहार, भजनपुर, नंद नगरी दिलशाद गार्ड, दरियागंज, आईएसबीटी, बदरपुर पर जाम देखा गया। 
 
नोएडा में भरा पानी
तेज बारिश ने नोएडा की सिविक एजेंसियों के दावे की पोल खोल कर रख दी। तेज बारिश के बाद नोएडा के सेक्टर 16 में दो फीट तक पानी भर गया। यहां खड़ी कई कारों के साइलेंसर में पानी घुस गया तो वहीं बाइकों के पहिए भी आधे डूब गए। 
 
उमस से राहत 
दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश के बाद उमस से तो लोगों को राहत मिली ही है। वहीं न्यूमतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। 
 
हवाई सेवाए प्रभावित  
जलभराव के चलते सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके चलते पैदल यात्रियों को भी खासी दिक्कत आ रही है। दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा और गाजियाबाद में भीषण ट्रैफिक जाम है। वहीं, भारी बारिश से हवाई सेवाओं के भी प्रभावित होने की बात सामने आ रही है।
 
दिल्‍ली में ओर बारिश के आसार 
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अभी और बारिश होने से गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार के अलावा शुक्रवार, शनिवार और रविवार को भी दिल्ली में बारिश के आसार हैं। सोमवार को भले ही धूप निकल सकती है लेकिन उसके बाद एक बार फिर से दिल्ली में तेज बारिश के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »