18 Apr 2024, 17:01:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से कोच ने किया रेप, केस दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2017 11:34AM | Updated Date: Jul 18 2017 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्‍ली से एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से दुष्कर्म का  मामला सामने आया है। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि एक जूनियर लेवल की नेशनल कबड्डी खिलाड़ी का आरोप है कि 9 जुलाई को वो छत्रसाल स्टेडियम गई थी। वहां उसे एक शख्स मिला। उसने खुद को स्टेडियम का प्रशासक और कोच बताया।
 
उसकी उम्र करीब 30 साल थी। लड़की का कहना है कि कबड्डी की कोचिंग देने के बहाने से युवक उसे अपने साथ एक सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद वह सदमे में आ गई थी, इसलिए शिकायत नहीं कर सकी। सोमवार को उसने मॉडल टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में लग गई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »