29 Mar 2024, 13:13:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रिश्तेदार ने डरा-धमका कर किया बच्ची का रेप, गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2017 11:13AM | Updated Date: Jul 18 2017 11:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रिश्ते को तार-तार कर देने वाला एक मामला साउथ ईस्ट दिल्ली के जामिया इलाके में सामने आया है। 45 साल के जिस फूफे को बच्ची के घरवालों ने अपने यहां रहने के लिए जगह दी, उसी ने बच्ची का करीब डेढ़ साल तक यौन शोषण किया।
 
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता परिवार के साथ जामिया में रहती है। उसके साथ उसका फूफा भी रहता है।
 
आरोप है कि जब भी परिवार के लोग काम पर चले जाते थे, तब फूफा  बच्ची को डरा-धमका कर उसके साथ रेप करता था। कई महीनों तक डर की वजह से बच्ची ने किसी को कुछ नहीं बताया, पर एक दिन उसने उदास रहने की वजह पूछने पर आखिरकार सारी बात अपनी मां को बता दी। इसके बाद मामला पुलिस तक पंहुचा। मामले के पुलिस तक पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी दिल्ली छोड़ कर वेस्ट बंगाल भाग गया था। पुलिस ने तीन महीने की मशक्कत के बाद आखिरकार आरोपी को वेस्ट बंगाल से गिरफ्तार कर लिया।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »