29 Mar 2024, 18:39:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

कपिल मिश्रा को PWD का नोटिस, खाली करना होगा सरकारी बंगला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2017 5:53PM | Updated Date: Jun 25 2017 5:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग ने पूर्व कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा को एक नोटिस जारी किया है, जिसमें उनसे सरकारी बंगला खाली करने को कहा गया है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के मुताबिक, मिश्रा अब कैबिनेट मंत्री नहीं है और वह इस तरह के आवास के पात्र नहीं हैं। खराब जल प्रबंधन के मुद्दे पर मिश्रा को 6 मई को मंत्री पद से हटाया गया था। 
 
अधिकारी ने बताया कि नियम-कायदे के अनुसार कैबिनेट मंत्री पद से हटाए जाने के बाद वह 15 दिन तक सरकारी बंगले में रह सकते हैं। नियमों के मुताबिक अब वह बंगले में नहीं रह सकते। इसलिए विभाग ने उन्हें आवंटित आवास जल्द से जल्द खाली करने को कहा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »