28 Mar 2024, 22:36:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

खुले में पेशाब करने से रोकने पर ई-रिक्शा चालक की पीट-पीटकर हत्‍या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2017 5:36PM | Updated Date: May 29 2017 5:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली में एक ई-रिक्‍शा चालक की हत्‍या कर दी गई हैं। यह मामला तेग बहादुर मेट्रो स्‍टेशन के पास का है।  रिक्‍शा चालक रवींद्र ने दो लड़कों को मेट्रो स्टेशन के बाहर खुले में पेशाब करने से रोका तो वह रवींद्र से बहस करने लगे और दोनो लड़के धमकी देकर चले गए। दोनो शराब के नशे में धुत्‍त थे।
 
उस वक्‍त तो दोनो वहा से चले गए लेकिन रात को करीब 8 बजे 20-25 साथीयों के साथ लौटे और रवींद्र को बेरहमी से पीटने लगे। हमलावरों ने गमछे में ईंटें बांधकर रविंद्र की पिटाई कर दी। इस पिटाई के बाद रवींद्र की मौके पर ही मौत हो गई। चश्मदीदों के अनुसार आरोपी तौलिए या गमछे में ईंट बांधकर उसे मार रहे थे हम बचाने गए तो हम पर भी हमला कर दिया जिससे हमें चोट आई। काफी भीड़भाड़ वाले इस चौराहे पर आरोपी पीटते रहे लेकिन उसे बचाने की किसी ने हिम्मत नहीं की। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »