29 Mar 2024, 13:39:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

जस्टिन बीबर बनने की ख्वाहिश में चोर बन गया ये युवक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2017 11:29AM | Updated Date: May 24 2017 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पुलिस ने रॉक स्टार सिंगर जस्टिन बीबर के एक बड़े फैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आया यह लड़का बीबर की तरह ही रॉक स्टार बनना चाहता था। अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए इसने चोरी करना शुरू कर दिया और पहुंच गया हवालात। पुलिस ने गैंग के कुल पांच लोगों को अरेस्ट किया है। 
 
जस्टिन बीबर का फैन है सरगना
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए गिरोह के सरगना का नाम रोशन मैसी है। महज 18 साल का रोशन जस्टिन बीबर का बहुत बड़ा फैन है। वह चाहता है कि वो एक दिन बीबर की तरह रॉक स्टार बने। उसकी इसी ख्वाहिश ने उसे चोर बना दिया। दरअसल रॉक स्टार बनने से पहले अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए उसे पैसों की जरूरत थी। 
 
इसी वजह से उसने अपना गैंग बनाया। गैंग में पांच लोग थे। इसमें एक अंजू नामक युवती भी शामिल है। हाल ही में अंजू की शादी हुई है। गैंग में सभी लोगों का काम बंटा हुआ था। कोई चोरी करता तो कोई चोरी के सामान को ठिकाने लगाता था। मैसी और उसका गिरोह इतना शातिर है कि वह लोग डिप्लोमैट्स और IAS अधिकारियों के घरों में भी सेंध लगाने से गुरेज नहीं करते थे। 
 
महंगे शौक के इसलिए चोरी
हर वारदात के बाद यह लोग पार्टी करते थे। महंगे कपड़े पहनना, गाड़ी, पब-डिस्को जाना इनकी रोजमर्रा की आदतों में शुमार हो चुका था। पकड़े जाने के बाद मैसी कहता है कि वह जस्टिन बीबर की तरह ही रॉक स्टार बनना चाहता है और एक रॉक स्टार के शौक भी महंगे ही होने चाहिए। पुलिस पूछताछ में इन्होंने अभी तक तीन दर्जन वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस ने इनके पास से बेशकीमती जेवरात, कैश, विदेशी करेंसी भी बरामद की है। फिलहाल पुलिस ने सभी से पूछताछ कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »