28 Mar 2024, 18:14:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

केजरीवाल के साढ़ू के घर ACB का छापा, 10 Cr के घोटाले का आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2017 8:44PM | Updated Date: May 23 2017 8:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग में 10 करोड़ रुपए के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्व. साढ़ू सुरेन्द्र कुमार बंसल से जुड़े एक घोटाले के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने उनके घर पर छापा मारा है। ACB 10 करोड़ के पीएडब्ल्यूडी घोटाले की जांच कर रही है।         

 
ACB के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह छापा सोमवार देर रात मारा गया। बंसल के आवास के अलावा पवन कुमार और कमल कुमार के यहां भी छापा मारा गया। अधिकारी ने बताया कि छापे के दौरान कई दस्तावेज जब्त किए गए। 
      
विभाग में घोटाले को लेकर 9 मई को स्व. बंसल और विभाग के अधिकारियों के खिलाफ 9 मई को 3 मामले दर्ज किए गए थे। यह कार्रवाई उसी सिलसिले में की गई है। एसीबी ने 13 मई को विभाग के 6 इंजीनियरों से पूछताछ भी की थी। बंसल की 07 मई को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। 
 
क्या है आरोप        
इस घोटाले में आरोप है कि 2015-16 के दौरान दिल्ली में सड़कों और सीवर लाइन के ठेके देने में गड़बड़यिां की गई। यही भी आरोप है कि 10 करोड़ रुपए के फर्जी बिल बनाकर फर्जी कंपनियों को भुगतान भी किया गया। 
         
दिल्ली सरकार के लोक निर्माण मंत्री सत्येन्द्र जैन पर भी बंसल को ठेका देने में पद के दुरूपयोग का आरोप लगा था लेकिन रिपोर्ट में उनका नाम नहीं है। एसीबी की 3 प्राथमिकी में एक रेणु कंस्ट्रकशन के खिलाफ थी। यह कंपनी मुख्यमंत्री के साढू बंसल की है।
 
शिकायत में बंसल का नाम नहीं था। यह शिकायत रोड्स एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन के संस्थापक राहुल शर्मा की उस शिकायत पर दर्ज की गई थीं जिसमें उन्होंने 2015-16 के दौरान राजधानी में सड़कों और सीवर लाइन का अनुबंध देने में गड़बड़यिों का आरोप लगाया था।
 
आपको बता दें कि, पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर जब रिश्वतखोरी के आरोप लगाए थे उस समय भी बंसल के नाम का उल्लेख हुआ था। हालांकि, एफआईआर में केजरीवाल का नाम नहीं है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »