28 Mar 2024, 21:33:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

PWD घोटाला: केजरवील के साढ़ू बंसल के घर ACB ने मारी रेड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2017 1:55PM | Updated Date: May 23 2017 1:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मुश्किलों में घिरे आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिवंगत साढ़ू सुरेंद्र कुमार बंसल के घर बीती रात दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई एसीबी (ACB) ने छापा मारा। ACB द्वारा यह कार्रवाई दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यू़डी में हुए घोटाले के तहत की गई है। आरोप है कि PWD में 10 करोड़ का घाटा हुआ है।

दरअसल इस घोटाले को लेकर 9 मई को तीन प्रथमिकी दर्ज की गई थीं। इन प्राथमिकियों में 6 इंजीनियरों समेत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिवगंत रिश्तेदार सुरेंदर कुमार बंसल का नाम है। बंसल का 7 मई को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। वहीं एक अधिकारी का कहना है कि हम जिनके खिलाफ प्राथमीकी दर्ज है, उनसे जुड़ी जगहों की तलाशी ले रहे हैं।
 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक एसीबी को सुरेंद्र कुमार बंसल के घर से कुछ महत्वपूर्ण कागजात मिले हैं, जिनका संबंध पीडब्ल्यूडी घोटाले से हो सकता है। फिल्हाल एसीबी की ओर से इसकी अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
 
क्या है मामला
पिछले दिनों PWD में हुए एक घोटाले के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई थीं। इसमें अरविंद केजरीवाल के साढ़ू सुरेंद्र कुमार बंसल की कंपनी का नाम भी शामिल था। आरोप है कि दिल्ली में सड़कों और सीवर के ठेके में 10 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। शिकायत में बताया गया है कि 10 करोड़ के बिल फर्जी कंपनियों के नाम बनाकर पेमेंट की गई है।
 
वहीं एसीबी के प्रमुख मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि शिकायकर्ता राहुल शर्मा अपनी शिकायत में कहा कि पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्‍येंद्र जैन ने बंसल को ठेके देने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया। हालांकि एफआईआर में उनका नाम शामिल किया गया था।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »