23 Apr 2024, 11:46:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

ट्रैफिक जाम में फंसी रही एंबुलेंस, 7 साल के मासूम की गई जान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2017 10:51AM | Updated Date: May 21 2017 10:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नोएडा। नोएडा में एक धरना प्रदर्शन ने सात साल के बच्चे की जान ले ली। बीमार बच्चे को फिरोजाबाद से उपचार के लिए दिल्ली एम्बुलेंस दिल्ली ले जाया जा रहा था। सेक्टर-128 में जेपी गु्रप के खिलाफ फ्लैट खरीदारों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर सड़क जाम कर रखा था। जिसके चलते एक्सप्रेस-वे पर लगे पांच किमी लंबे जाम में एम्बुलेंस फंस गई थी।

आपको बता दें कि एम्बुलेंस में मौजूद बच्चे के परिजन जाम में फंसने पर लोगों से गुहार लगाते रहे लेकिन न तो उस दौरान पुलिस ने सुनी और न ही वाहन चालकों ने, क्योंकि वाहन की लंबी कतार के चलते दोनों की बेबस थे। वह एम्बुलेंस को रास्ता नहीं दे सके। एम्बुलेंस में रखा आक्सीजन सिलेंडर खत्म हो गया। जिसके चलते बच्चे की मौत हो गई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »