29 Mar 2024, 06:44:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

केजरी भ्रष्ट है इस्तीफा नहीं दिया तो कॉलर पकड़कर जेल ले जाऊंगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2017 12:24PM | Updated Date: May 14 2017 1:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में जल मंत्री रह चुके कपिल मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आज अरविंद केजरीवाल पर बेहद ही गंभीर आरोप लगाए हैं। कपिल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 2013-14 में आम आदमी पार्टी के खाते में 45 करोड़ आए और चुनाव आयोग सिर्फ 9 करोड़ रुपयों के बारे में बताया गया। साथ ही कपिल ने कहा कि केजरीवाल भ्रष्ट है। कसम खाकर कहता हूं, कॉलर पकड़कर, घसीटकर तिहाड़ जेल ले जाऊंगा।

 
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बेहोश हुए कपिल मिश्रा 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह पर बैठे कपिल मिश्रा के अनशन का आज पांचवा दिन है।  प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही कपिल मिश्रा अचानक बेहोश हो गए। कपिल जिस वक्त बेहोश हुए उस समय वे ‘आप’ के चंदे पर बड़ा खुलासा कर रहे। 
 
चुनाव आयोग को दी फंड की गलत जानकारी 
कपिल ने अरविंद केजरीवाल पर कालेधन को सफेद करने का आरोप लगाया। उन्होंने आम आदमी पार्टी का 2013-14 का खाता दिखाया। कपिल ने दावा किया कि चुनाव आयोग को पार्टी फंड की गलत जानकारी दी गई। आम आदमी पार्टी के अकाउंट में 2014-15 में 45 करोड़ रुपए थे। लेकिन पार्टी ने चुनाव आयोग को 9 करोड़ की जानकारी दी। वहीं वेबसाइट पर 27 करोड़ का चंदा दिखाया गया। कपिल ने दावा किया कि इस दौरान 461 बोगस एंट्रियां भी पाई गयीं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »