19 Apr 2024, 18:23:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

कपिल के घर अनशन करने पहुंचे AAP MLA, पुलिस ने किया ग‌िरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2017 12:56PM | Updated Date: May 13 2017 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोले पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा के अनशन का चौथा दिन है, लेकिन अब तक केजरीवाल की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। वहीं आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने कपिल मिश्रा के खिलाफ अनशन शुरू कर दिया है।

कपिल मिश्रा से मिलने उनके आवास जा रहे आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गौरतलब है कि संजीव झा कपिल मिश्रा के खिलाफ अनशन कर रहे हैं। इसी दौरान संजीव झा पहले राजघाट पहुंचे और फिर वहां से कपिल मिश्रा के आवास की ओर रवाना हुए। पुलिस ने उन्हें कपिल मिश्रा से मिलने के पहले ही हिरासत में ले लिया।
 
इस बीच कपिल का दावा है कि वो रविवार को फिर से नया खुलासा करेंगे। तबीयत बिगड़ने के बावजूद कपिल अनशन खत्म करने को तैयार नहीं है। संजीव झा ने कपिल मिश्रा के नाम एक खत जारी कर अनशन की सूचना दी। वहीं कपिल मिश्रा ने भी संजीव झा के खत का जवाब कुछ यूं दिया। पढ़ें पूरी चिट्ठी...
 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »