29 Mar 2024, 02:46:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

AAP को EVM ने नहीं, जनता के गुस्से ने हराया, कुमार विश्वास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 28 2017 10:45PM | Updated Date: Apr 28 2017 10:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की हार का पोस्टमार्टम जारी है। इस बार आप नेता कुमार विश्वास ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल को सर्जिकल स्ट्राइक पर पीएम पर हमला नहीं करना चाहिए था, क्योंकि सर्जिकल स्ट्राइक पर उनका रुख गलत था। 

 
कुमार विश्वास ने एक न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि हार के लिए ईवीएम को दोष देना गलत है। कुमार विश्वास ने कहा, केजरीवाल को ईवीएम की गड़बड़ी ने नहीं, बल्कि जनता की नाराजगी ने हराया है। हम ईवीएम को दोष नहीं दे सकते, वो मुख्य मुद्दा नहीं है, मुख्य मुद्दा अविश्वास का है। कुमार विश्वास के मुताबिक आप के नेताओं का मतदाताओं के साथ जुड़ाव दिख ही नहीं रहा था, आप को अब आत्ममंथन की जरूरत है।
 
टिकट बंटवारे पर उठाए सवाल
कुमार विश्वास ने नगर निगम चुनाव में टिकट बंटवारे पर भी सवाल उठाया और कहा कि बंद कमरे में बैठ कर फैसला लिया गया और गलत लोगों को टिकट दे दिया गया। कुमार विश्वास के मुताबिक पार्टी में आमूलचूल बदलाव के लिए बैठकर फैसला लिया जाएगा। उन्होने बताया कि पंजाब में हार के लिए संजय सिंह और दुर्गेश पाठक ने देर से इस्तीफा दिया। कुमार विश्वास का कहना है कि संघर्ष इस पार्टी को मूल चरित्र है और इसे बरकरार रखने की जरूरत है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »