25 Apr 2024, 12:57:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

अब UP की तर्ज पर दिल्ली में भी महापुरुषों के नाम पर छुट्टियां रद्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 28 2017 7:39PM | Updated Date: Apr 28 2017 7:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। यूपी सरकार की तर्ज पर दिल्ली सरकार ने भी स्कूलों में महापुरुषों नाम पर छुट्टियों को रद्द करने का फैसला किया है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस बारे में ट्वीट करके जानकारी दी। 

 
डिप्टी सीएम ने शुक्रवार को कहा कि मुख्य सचिव को इस संबंध में निर्देश दे दिया गया है। महापुरुषों के नाम पर उत्तर प्रदेश के फैसले की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि योगी सरकार की यह अच्छी पहल है। दिल्ली सरकार दूसरे राज्यों से सीखने के लिए हमेशा तैयार है।
       
शिक्षा मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार के लाल बत्ती के वी आई पी कल्चर को हटाने और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मोहल्ला क्लिनिक योजना को अन्य राज्य अपना रहे हैं। हमें भी दूसरों के अच्छे फैसलों को अपनाना चाहिए।
         
बता दें कि, योगी सरकार ने राज्य में महापुरुषों जयंति और पूण्यतिथि की 15 छुट्टियों को रद्द करने का निर्णय किया है। दिल्ली के स्कूलों में भी ऐसे मौकों पर काफी छुट्टियां दी जाती हैं। हालांकि अभी इस पर पूरी जानकारी साझा नहीं हुई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »